डायरी / कैलेंडर 2023
-- महत्वपूर्ण सूचना- -
(28-02-2026) प्रदेश में दलहन में आत्मनिर्भरता अंतर्गत 55 प्रसंस्करण पैकेजिंग इकाईयों की स्थापना की जानी है। भारत सरकार द्वारा इकाईयों की स्थापना में 33 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम राशि रु. 25.00 लाख (जो भी न्यूनतम हो) प्रदाय किये जाने का प्रावधान है। इस हेतु वर्तमान में प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाईयो की स्थापना मे निर्धारित मापदण्ड 300 कि.ग्रा./प्रति घंटा क्षमता के निर्माता एतद् संचालनालय मे ऑनबोर्डेड नही है।
(26-02-2026) ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर यंत्रों के आवेदन दिनांक 05 मार्च 2026 तक आमंत्रित किये जा रहे है।
(10-06-2025) समस्त पंजीकृत निर्माताओं को सूचित किया जाता है कि उनकी पंजीकृत सामग्री की टेस्ट रिपोर्ट / अनुबंध /आई.एस.आई. लायसेंस की वैधता तिथि
समाप्त होने पर डी.बी.टी. पोर्टल से स्वतः पृथक किया जाना निरंतर प्रक्रिया है। अतः कृपया अपने दस्तावेजों की समय पर वैधता तिथि समाप्ति के पूर्व संचालनालय को प्रस्तुत करें।ऑनलाइन डी. बी. टी. के माध्यम से सिंचाई उपकरणों पर देय अनुदान राशि की जानकारी